अभी नहीं हटा हिजाब से बैन, सीएम बोले- हमने अभी तक ऐसा नहीं किया, ओवैसी का तंज- मुस्लिम वोटर्स खुश होंगे

कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को खत्म करने की खबरों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हमने अभी तक ऐसा नहीं किया है। किसी ने मुझसे हिजाब पर प्रतिबंध हटाने पर सवाल पूछा था। इस पर मैंने जवाब दिया कि सरकार इसे रद्द करने पर विचार कर रही है।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर सिद्धारमैया पर तंज कसते हुए कहा कि आपको सत्ता में आए 6 महीने से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन आप अभी तक यही सोच रहे हैं कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा का अधिकार होना चाहिए या नहीं। इसमें विचार करने की क्या बात है?

ओवैसी ने कहा कि सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए कहा कि यह स्पष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद कि “धर्मनिरपेक्ष” कांग्रेस सरकार द्वारा हिजाब पर प्रतिबंध अभी भी लागू किया जा रहा है। साथ ही तंज कसते हुए कहा कि जिन मुसलमानों ने आपको वोट दिया। वे बहुत खुश होंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *