आत्‍मसमर्पित नक्‍सली की गला रेतकर हत्‍या, सड़क पर फेंका, मौके पर पुलिस मौजूद

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मनकेली गांव एक आत्‍मसमर्पित नक्‍सली की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। मृतक पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय था और कुछ महीने पहले ही उसने आत्मसमर्पण किया था। बीजापुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार बीजापुर के मनकेली गांव का रहने वाला छोटू कुरसम अपने परिचित को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर एंबुलेंस गाड़ी लेकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोरना गांव के समीप छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम और चार साथियों ने एंबुलेंस को रोककर छोटू कुरसम को अपने साथ ले गए और बाद में रविवार को उनका शव को गोरना गांव के समीप रोड पर मिला।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्या के संदिग्ध आरोपी राजू कुरसम एवं उनके साथियों की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस नक्सल संगठन से आरोपी के संबंध के बारे में भी जांच पड़ताल की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *