रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस कल उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।
2 दिवसीय दिल्ली दौरे से लौट के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ निर्माता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के मौके पर इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

