कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने पेड़ों को कटवा रही भाजपा सरकारः विकास उपाध्याय

हसदेव में वनों की कटाई का कांग्रेस ने किया विरोध

रायपुर। हसदेव में वनों की कटाई का कांग्रेसियों ने विरोध किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं के साथ भीम राव अंबेडकर चौक पर मानव श्रृखला बनाकर विरोध जताया। विकास उपाध्याय ने हसदेव बचाने की गुहार भी लगाई।

भाजपा के चुनिंदा नेता कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए हजारों पेड़ कटवा रहे हैं, जिसका विरोध आज अंबेडकर चौक में मानव श्रृंखला बनाकर किया जा रहा है। हसदेव बचाने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे घने जंगल हसदेव अरण्य को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही कुछ ही दिनों में उसने आदिवासी विरोधी, किसान विरोधी नीतियों को दिखाना शुरू कर दिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *