मुख्यमंत्री साय से टीएस ने की फोन पर बात, ये मुद्दा रहा चर्चा में

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सीएम विष्णुदेव साय से होते ही प्रदेश में राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है। मीडिया में चर्चा है कि टीएस की खदानों के रास्ते राजनीति में फिर से नई शुरूआत हो रही है।

खदानों में उत्खनन और नए खदानों में माइनिंग के कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से टीएस सिंह देव ने फोन पर बात की और उन्हें हसदेव अरण्य से जुड़े विरोध प्रदर्शन की ज़मीनी स्थिति से अवगत कराया। जहां पुराने खदानों में उत्खनन के प्रति स्थानीय लोगों के मत विभाजित हैं, वहीं नए खदानों में माइनिंग के विरोध में पूरा आदिवासी समाज एकमत है।

मुख्यमंत्री जी स्वयं सरगुजा अंचल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र और समुदाय के हैं। उन्हें आदिवासी विचारधारा, संस्कृति, परंपराएं और मान्यताओं की पूरी जानकारी है। आदिवासी समुदाय के जल, जंगल, ज़मीन के प्रति प्यार, समर्पण, निष्ठा से वो पूर्ण रूप से परिचित है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *