CG- पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के सरकारी बंगले में लगी आग..दस्तावेज जलकर खाक..

रायपुर। पूर्व मंत्री रुद्र गुरु के सरकारी आवास पर आग लग गई। ये आग अचानक कंप्यूटर रूम में लगी। जिसमें अलमारी में रखे सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सरकारी बंगले को खाली करने काम चल रहा था। आग लगने समय पूर्व मंत्री रुद्र गुरू बंगले पर ही मौजूद थे। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *