देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट…इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

गरियाबंद। जिले के ग्राम करचाली में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर हेमनारायण निषाद को शक था कि उसकी भाभी सतरूपा निषाद का किसी दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों की बीच पहले भी विवाद हो चुका था। बीती रात को भी इस बात को लेकर आरोपी देवर ने भाभी के साथ लड़ाई शुरु कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर भाभी की हत्या कर दी। मामले की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *