CG- BSF जवानों से भरी वाहन पलटी..17 जवान घायल, चार की हालत गंभीर..

नारायणपुर। अंतागढ़ नारायणपुर सड़क पर BSF जवानों से भरी गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवान गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरा मामला नारायणपुर और कांकेर के जिला सीमावर्ती थाना रावघाट और ताडोकी के बीच का है।

आज 162 बटालियन बीएसएफ के जवान कांकेर के सरगीपाल फुलपाड कैम्प से डयूटी के बाद अंतागढ़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी वाहन अनियंत्रित होकर कुम्हारी गांव के पास पलट गई। इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। वहीं, चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा  रहा है। वाहन की स्टेरिंग फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *