CG CRIME : युवक की हत्या को दिया हादसे का रूप, पत्नी की शिकायत पर 4 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। जिले में एक व्यक्ति की हत्या कर और उसे एक्सीडेंट का रूप देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मुक्का, ईंट से मारकर शख्स की हत्या करने के बाद एक्सीडेंट दिखाते हुए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपियों से एक बोलेरो और दो बाइक जब्त किया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अभेराम यादव लवन थाना निवासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 31 दिसंबर 2023 को उसका भाई गेदराम यादव ठाकुरदिया गांव गया था, जहां एक्सीडेंट होने से मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। इस दौरान 4 जनवरी 2024 को मृतक के पत्नी मनीषा यादव ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि इसके पति गेंदराम यादव की पुटपुरा गांव निवासी रवि रजक, राजेन्द्र रजक, रोहित रजक और कमलेश साहू ने हत्या कर उसे एक्सीडेंट बताकर रिपोर्ट किये हैं। जिसके बाद पुलिस ने घटना के गवाहों से पूछताछ किया तो पता चला कि चारों आरोपियों ने मिलकर गेंदराम के मुक्का और ईंट से मारपीट की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से वाहनों को भी जब्त किया है। हत्या मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड में लिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *