CG CRIME : आबकारी विभाग ने जब्त की 18 लीटर अवैध बीयर

गरियाबंद। जिले के आबकारी विभाग ने गुरुवार को जांच कार्यवाही के दौरान 18.3 बल्क लीटर अवैध बीयर व दोपहिया वाहन जप्त किया है। आबकारी अधिकारी ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम धारनीबहल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक दोपहिया वाहन में सफेद रंग की बोरी में रखे 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर और 15 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की कुल 18.3 बल्क लीटर पाया गया। जांच के दौरान बीयर व्हिस्की दो पहिया वाहन सहित जप्त कर आरोपी अशोक प्रधान पिता कुरसो प्रधान ग्राम चिचिया थाना देवभोग के विरूध्द छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर रिमांड लिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *