फिर से होगी रामानंद सागर की Ramayana टेलीकास्ट…जानें कब और कहां देख पाएंगे

नई दिल्ली। देश का सबसे लोकप्रिय टीवी सीरियल रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की ‘रामायण’ दोबारा शुरू होने जा रही है।1987 में आए इस शो को एक बार फिर टेलीकास्ट करने का ऐलान किया गया है। दूरदर्शन के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। दूरदर्शन ने एक एक्स अकाउंट से एक वीडियो क्लिप शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा गया है- धर्म, प्रेम और दान की फिर से अलौकिक पौराणिक कथा…एक बार फिर से आ रहा है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो ‘रामायण’, जल्द ही डीडी नेशनल पर देखें ‘रामायण’।

इसके साथ उन्होंने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी को टैग भी किया है। कोरोना में हुआ था पुनः प्रसारण देश में कोरोना महामारी के दौरान रामायण (Ramayan) का पुनः प्रसारण किया गया था। उस समय लोगों का भरपूर प्यार इस सीरियल को मिला था। रामायण सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना था। एक बार फिर से इसको छोटे पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि रामानंद सागर की ‘रामायण’ फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रही है। 1987 में हुई थी शुरुआत बात करें रामायण सीरियल की तो इसकी शुरुआत साल 1987 में हुई थी। इसे रामानंद सागर के बैनर टेल बनाया गया था।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस शो की दीवानगी आज भी उसी तरह है जैसे उस जमाने में हुआ करती थी। इसके हर एक पात्र दर्शकों के मन में उतर गए है। इतना ही नहीं अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया यानी राम-सीता मे नजर आए इन स्टार्स को आज भी लोग भगवान के रूप में ही देखते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *