भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी का किया स्वागत

रायपुर। अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा और राहुल का नेतृत्व प्रदेशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और न्याय के हक़ के साथ देश में उनकी भागीदारी मांगने की प्रेरणा दे रही है।

कोंग्रस नेता जयराम रमेश ने आज की यात्रा की जानकारी दी और बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा 31वें दिन सरगुजा ज़िले के उदयपुर से शुरू हुई है। आज यात्रा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहेगी और राहुल गांधी सुबह 11 बजे अंबिकापुर मंडी में किसानों से संवाद करेंगे। खड़गे जी और राहुल गांधी दोपहर 2 बजे कला केंद्र मैदान, अंबिकापुर, में एक महा जनसभा को संबोधित करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *