भाजपा कार्यालय में सहयोग केंद्र की शुरुआत, कैबिनेट मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत रायपुर के भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत की गई है। सहयोग केंद्र में हफ्ते के पांच दिन मंत्रिमंडल के सदस्य कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। और उस समस्या का निदान करेंगे। सभी मंत्री अलग-अलग दिन उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल में बताया कि आज 13 फरवरी से सहयोग केंद्र की शुरुआत की जा रही है। वहीं आज यानि प्रथम दिन महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थी। उन्होंने  कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याएं सुनी।

बता दें कि पिछली रमन सरकार में भी यह कार्यक्रम शुरू किया गया था जिसमें कई दिनों तक सफलता भी मिली लेकिन फिर इसे बंद कर दिया गया था। अब पुनः मंत्रियों के कार्यक्रम की शुरुआत होने से भाजपा कार्यकर्ता राहत महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता इस बात से परेशान थे की सरकार में कुछ भी कामकाज नहीं हो पा रहा हैं इसमें मंत्रियों से लेकर सीएम हाउस तक में कोऑर्डिनेशन की समस्या भी थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *