अब पूर्व पीएम के पोते ने छोड़ा पार्टी का साथ…कांग्रेस के खेमे में मची भगदड़

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही बचे है। इससे पहले ही कांग्रेस के खेमे में भगदड़ मची हुई है। आज पार्टी के एक और बड़े चेहरे ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

वहीं, भाजपा का हाथ थाम लिया। पूर्व प्रधानमंत्री के पोते विभाकर ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद शास्त्री के पोते ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय में भाजपा ज्वॉइन कर ली है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *