फिल्म प्रोड्यूसर राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, लगाया 2 करोड़ का जुर्माना

बॉलीवुड के फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को चेक बाउंस मामले में जामनगर कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाते हुए और चेक के अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। जामनगर कोर्ट ने शनिवार को ये सजा सुनाई है।

ये मामला साल 2015 का है। 2019 में राजकुमार संतोषी जामनगर कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुए थे। इसके बाद अशोकलाल के वकील ने बताया था कि राजकुमार संतोषी और अशोकलाल क्लोज फ्रेंड्स हैं। 2015 में लाल ने संतोषी को एक करोड़ रुपये उधार दिए थे। इस कर्ज को चुकाने के लिए संतोषी ने लाल को 10 लाख रुपये के 10 बैंक चेक दिए थे, जो दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए।

इस पर अशोकलाल ने राजकुमार संतोषी को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। जब दोनों के बीच बात नहीं हो पाई तो लाल ने जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करवा दिया था। इस मामले के दर्ज होने के बाद 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी कोर्ट नहीं पहुंचे थे। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे। लेकिन अब कोर्ट ने गंभीर फैसला सुनाते हुए उन्हें अपने लिए उधार की दोगुनी रकम अशोकलाल को चुकाने का फैसला सुनाया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *