छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना की शुरुआत : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ये वादा, सीएम साय बोले- 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

रायपुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के 248 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि इस योजना को लेकर प्रधानमंत्री की दृष्टि है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने आग्रह किया था पीएम श्री योजना के लिए सेंकडरी और हायर सेंकडरी के लिए और स्कूल दीजिए। केंद्रीय मंत्री ने वादा किया कि दूसरे चरण में अपेक्षा के हिसाब से स्कूल दिया जाएगा। वहीं पीएम ऊषा योजना के तहत बस्तर विवि को 100 करोड़ रुपए, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को 20 करोड दिया जाएगा। आने वाले दिनों में सरगुजा और दुर्ग विवि को योजना से जोड़ा जाएगा।

 

 

 

पीएम श्री योजना का शुभारंभ कार्यक्रम रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में योजना किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम मोदी इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। इसके लिए हम लोगों को भी विकसित छत्तीसगढ़ बनाना पड़ेगा, सहयोग करना पड़ेगा। साय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हमारे प्रदेश में शिक्षा की जो दुर्गति हुई है किसी से छिपी हुई नहीं है। आत्मानंद को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया गया। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।

 

 

हम लोग को अगर विकसित भारत और उसमें विकसित छत्तीसगढ़ का सहयोग करना है तो शिक्षा को बहुत आगे बढ़ाना पड़ेगा। 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करने वाले हैं। बीजेपी को विरासत में खाली खजाना मिला है। लेकिन चिंता के भी बात नहीं है डबल इंजन की सरकार है, केंद्र सरकार का भी आशीर्वाद रहेगा।

देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के कुल 248 स्कूलों का प्रथम चरण में चयन किया गया है। जिसमें 211 स्कूल केंद्रीय विद्यालय के 17 स्कूल और नवोदय विद्यालय के 20 स्कूल, एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *