CG BREAKING : पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी ने खाली किया सामुदायिक भवन, निगम ने जारी किया था नोटिस, वैध ढंग से कर रखा था कब्जा

रायपुर। लंबे समय से सामुदायिक भवन पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए NGO राजश्री सद्भावना समिति ने आखिरकार शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन को खाली कर दिया। ये एनजीओ पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्‍नी शकुन डहरिया की पत्नी का है। आरोप था की उन्होंने अवैध रूप से भवन पर कब्जा किया हुआ है।

गौरतलब है कि, उन्होंने भवन के रंगरोगन में लगभग एक करोड़ रुपए खर्चे थे। उनकी ऐसी ठाठ थी की आम लोगों के लिए बने भवन में आम लोगों को ही उनके आदमी घुसने नहीं देते थे। लेकिन सरकार बदलने के बाद चांदी काट रही शकुन और उनके एनजीओ को झुकना पड़ा।

निगम ने जारी किया था नोटिस

बता दें कि पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी की अध्यक्षता में संचालित राजश्री सद्भावना समिति को निगम ने नोटिस जारी किया था। जिसमें उन्हें 72 घंटे के भीतर जोन क्रमांक 10 स्थित शताब्दी नगर के सामुदायिक भवन को खाली करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद पूर्व मंत्री की पत्नी के एनजीओ ने अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भवन से बाहर निकलना ही सही समझा। गौरतलब है कि, इस दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *