बसपा, कांग्रेस और आप नेता होंगे भाजपा में शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों को बड़ा झटका लगने वाला है। कल कांग्रेस, बसपा और आप नेता बीजेपी का दामन थामेंगे। इन नेताओं में बड़ा नाम केशव चंद्रा का हैं। वे बसपा के पूर्व विधायक हैं।

वहीं कांग्रेस नेता व हाईकोर्ट के वकील किशोर पटेल, सक्ती विधानसभा से आप प्रत्याशी रहे अनुभव तिवारी और जैजैपुर से जेसीसीजे प्रत्याशी कचन्द चंद्रा भाजपा में शामिल होंगे। इन नेताओं के साथ उनके हजारों समर्थक भी पार्टी की सदस्यता लेंगे।

जैजैपुर के दशहरा मैदान में भाजपा मंगलवार को बड़ा कार्यक्रम करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विपक्षी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। इसमें केशव चंद्रा जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। उनके शामिल होने से पार्टी को लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा।

बता दें कि केशव प्रसाद चन्द्रा जैजैपुर विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे बसपा के टिकट से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार 2023 में चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद लगातार भाजपा के संपर्क में थे। राजनीतिक गलियारे में चर्चा थी कि वे जल्द बसपा छोड़ेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *