घर में घुसकर शिक्षक की पत्नी को मारी गोली

 घर में घुसकर महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना छत्तीसगढ़ के MCB जिले के सिरौली का है। घटना में 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है। गोली महिला के सीने में लगी है। 2 युवक देर शाम घर में घुसे और महिला के सीने में गोली मार दी। महिला को घायल अवस्था में मनेंद्रगढ़ अस्पताल में दाखिल कराया गया है

घायल कुंती अगरिया के पति राम रूचि शिक्षाकर्मी से शिक्षक बने थे। उनकी मौत के बाद कुंती अगरिया को भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है।जानकारी के मुताबिक, मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सिरौली के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली कुंती अगरिया के घर शाम में 2 युवक घुसे और पानी मांगा। महिला जैसे ही पानी लेकर लौटी तो दो युवकों में से एक ने महिला को गोली मार दी। गोली लगने जमीन पर गिर गई।

घटना की जानकारी तब हुई, जब महिला की बेटी कुछ देर बाद घर पहुंची। बेटी ने मां को लहूलुहान हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। महिला का खून बहुत ज्यादा बह गया है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *