मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्तादेवी का निधन, 91 साल की उम्र में लीं अंतिम सांसें

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि पिस्ता देवी अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और 91 साल की उम्र में पिस्ता देवी ने आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका अंतिम संस्‍कार किया जायेगा।        .                 पिस्तादेवी की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से कल प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी के निधन पर सीएम साय ने दुख जताते हुए लिखा कि – हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी की पूजनीया माताजी पिस्तादेवी अग्रवाल जी के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ…

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *