भीषण सड़क हादसा : पुल से नीचे गिरी बस ,31 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश माली में एक बस पुल से नीचे गिर गई है। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 लोगों के घायल होने की खबर है। ये घटना केनीबा इलाके में उस वक्त हुई, जब एक बस नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई। घटना को लेकर परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार (27 फरवरी) को माली में 31 लोगों की जान चली गई और 10 अन्य घायल हो गए।

माली में होते रहते हैं सड़क हादसे

मंत्रालय ने आगे कहा गया कि ये हादसा शाम लगभग 5 बजे बागो नदी पार करने वाले पुल पर हुई थी। मंत्रालय ने हादसे की वजह चालक के वाहन से नियंत्रण खोना बताया है। बता दें कि माली में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और देश की कई सड़कें, राजमार्ग तथा वाहन खराब स्थिति में हैं।

हाल ही में हुई थी एक और घटना

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, राजधानी बमाको की तरफ जा रही एक बस के मध्य माली में एक ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई थी और 46 घायल हो गए थे। दोनों ही वाहन विपरीत दिशा की ओर जा रहे थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *