सुकमा में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़,एक नक्सली ढेर, गोलीबारी अब भी जारी

सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। एक नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। लगातार अब भी इलाके में जवान मौजूद हैं। नक्सलियों की ओर से भी गोलीबारी जारी है। नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *