Aaj ka Rashifal : मकर, कुंभ, मीन वालों के जीवन में होगी उथल- पुथल, शाम तक का समय बेहद महत्वपूर्ण

Aaj Ka Rashifal – ग्रहों की स्थिति : सूर्य, शुक्र और गुरु मेष राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। दोपहर तक मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां दोपहर के बाद अनुकूल होने लगेंगी और धीरे-धीरे काम आपका बढ़ने लगेगा, चलने लगेगा। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार सही है। स्वास्थ्य भी सही है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- बचकर पार करिए। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह-कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आकर्षण के केंद्र बनेंगे। सराहे जाएंगे समाज में। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा और एक नई छवि उभर के आएगी आपकी जो पॅाजिटिव होगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान मध्यम। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *