इलाके में पसरा मातम : मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत

कबीरधाम :- जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मुरूम के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दशरंगपुर का है।

जानकारी अनुसार, गांव के बाहर एक पुरानी तालाब है, जिसका उपयोग नहीं होता। इसी तालाब में मुरूम के लिए गड्ढा खोदा गया था, इसी गड्ढे में पानी भरा हुआ था। गुरुवार देर शाम को गांव के रितेश पिता राधेश्याम साहू उम्र 12 व दुर्गेंद्र पिता संतराम चंद्रकार उम्र 12 दोनों निवासी ग्राम दशरंगपुर नहाने गए थे। नहाने के दौरान यह हादसा हो गया। जब दोनों बच्चे अपने घर नहीं पहुंचे तो इनकी खोजबीन शुरू हुई। मुरूम वाले गड्ढे के पास ही इन बच्चों का कपड़े मिले। इसके बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम को जानकारी दी गई। गुरुवार रात करीब 11.30 बजे दोनों बच्चे का शव की निकाला गया है। आज शुक्रवार को शव का जिला अस्पताल कवर्धा में पोस्टमार्टम किया जाना है। इस मामले में दशरंगपुर पुलिस चौकी ने जांच शुरू कर दी है।
Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *