छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जजों का किया तबादला, 6 सिविल जजों की पदस्थापना, आदेश जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़  हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज और लॉ अफसरों का ट्रांसफर किया है। हाईकोर्ट ने बुधवार की देर शाम को यह आदेश जारी किया है, जिसमें 57 सिविल जजों का तबादला हुआ है। इसमें जूनियर लेवल के सिविल जजों को प्रमोट कर नई जगह पर पदस्थापना दी गई है। वहीं जूनियर लेवल के 6 सिविल जजों को विधिक सेवा प्राधिकरण में पदस्थ किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने चीफ जस्टिस के निर्देश पर जूनियर डिवीजन के सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत बलरामपुर जिले में पदस्थ एडिशनल जज विनय कुमार साहू को महासमुंद जिले के सराईपाली में पदस्थापना दी गई है। इसी तरह विकास खांडे को जांजगीर-चांपा से रायपुर, अरिंदम नेरल को कांकेर से अंबिकापुर, हेमंत राज धुर्वे को बालोद से कोरबा जिले के करतला भेजा गया है। देखें आदेश

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *