जवान ने खुद को मारी गोली : खुद के रायफल से आत्महत्या की कोशिश, हालत बेहद नाजुक, सुसाइड नोट बरामद

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक जवान ने खुद को अपनी रायफल से गोली मार ली है। जवान एसपी कार्यालय में पदस्थ था। गंभीर रूप से घायल आरक्षक पुलिसकर्मी का बेटा है। इस घटना के फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया जहां uska इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें पारिवारिक कलह की बात शुरुआती जांच में सने आई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार करीब 12 बजे चांदमारी इलाके में हड़कंप मच गया जब जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली दाग आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले में लोगों का हुजूम लग गया। आनन-फानन में खून से लथपथ आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भेजा गया जहां उसकी हालत नाजुक है।

रायपुर रेफर किया गया घायल जवान

आपको बता दें कि, वर्तमान में आरक्षक सन्नी की ड्यूटी एसपी बंगले में थी। आरक्षक के आत्मघाती कदम की सूचना पाते ही एसपी दिव्यांग पटेल मातहत अफसरों के साथ मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। आरक्षक की हालत बेहद गंभीर है इसलिए उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो अस्पताल से उसे राजधानी रेफर किया जा रहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *