भिलाई में देर रात गैंगवार : अमित जोश और स्टेनली गैंग के बीच हुई फायरिंग ,दो की मौत

भिलाई। भिलाई के ग्लोब चौक पर देर रात ढ़ाई बजे अमित जोश गैंग और स्टेनली गैंग के बीच गैंगवार में दो लोगों की मौत की खबर है। दो घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगवार में सुनील यादव और आदित्य सिंह घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार घायलों में सुनील यादव जियो का कर्मचारी है, जबकि आदित्य सिंह छात्र है, जो लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किया जा रहा है। सेंट्रल एवेन्यू रोड ग्लोब चौक के पास विश्रामपुर निवासी आदित्य, सुनील एवं रमनदीप एक ही बाइक पर शराब के नशे में हुड़दंग करते हुए सेंट्रल एवेन्यू रोड से गुजर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से बाइक सवार पहुंचे और उनसे उलझ गए। तीनों ही युवकों पर आरोप लगाने लगे कि उनके द्वारा उन्हें गालियां दी गई है। विवाद बढ़ने पर आदित्य एवं सुनील बाइक से उतर गए थे। तभी अज्ञात आरोपियों के द्वारा फायर कर दिया गया जिसमें आदित्य एवं सुनील को गोली लगी जबकि रमन दीप द्वारा बाइक आगे बढ़ा दिए जाने के कारण वह बच गया।

आदित्य एवं सुनील को घायल अवस्था में इलाज के लिए श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज जुनवानी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने पर दोनों को ही रायपुर के अस्पताल रिफर कर दिया गया. एसपी राठौर ने बताया कि दोनों ही घायलों की स्थिति सामान्य है, एवं खतरे से बाहर बताए गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *