रायपुर- छत्तीसगढ़ शिवसेना उद्धव बालसाहब ठाकरे प्रदेश प्रमुख डॉ आनंद मल्होत्रा आदेशन अनुसार प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 8 जुलाई कांकेर में रखा गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश स्तरीय समस्त पदाधिकारी समेत सभी जिला प्रमुख एवं जिला के समस्त पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश प्रमुख ने बताया की पार्टी और संगठन विस्तार हेतु यह कार्यक्रम रखा है प्रदेश महासचिव सुनील कुकरेजा ने बताया कि आने वाले महीना में त्रिशूल यात्रा एवं चुनरी यात्रा के विषय मैं चर्चा कर तारीखों की घोषणा की जा सकती है। वही HN पालीवाल एवं संजय नाग से वार्ता के बाद उन्होंने बताया जिला प्रशासन को ज्ञापन भेज कर जिले में हो रही समस्या का निराकरण हेतु दबाव बनाया जएगा