29 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाडी राज्य खेल अलंकरण से होंगे सम्मानित

 

रायपुर। खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन  रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए कुल 97 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि 76 लाख रुपए होगी, जबकि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खातों में 60.33 लाख रुपए की राशि जमा की जाएगी। इस प्रकार, कुल मिलाकर खिलाड़ियों को 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपए की राशि वितरित की जाएगी।

वर्ष 2021-22 के लिए पुरस्कारों में शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार (06), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (06), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (02), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (11), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (11) शामिल हैं।

वर्ष 2022-23 के पुरस्कारों में शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार (04), शहीद कौशल यादव पुरस्कार (07), वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (01), शहीद पंकज विक्रम सम्मान (15), शहीद विनोद चौबे सम्मान (05), और मुख्यमंत्री ट्रॉफी (24) शामिल हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *