महादेव सट्टा ऐप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का शिकंजा, गुजरात से हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड दिनेश गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप को लेकर एक अहम ऑपरेशन चलाया है। गुजरात पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान महादेव ऐप से जुड़े हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड दिनेश व्यास को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। दिनेश को उसके पैतृक गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा गया, जो गुजरात के पाटन जिले के चांसमा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। गौरतलब है कि दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

बात दें कि, इस गिरफ्तारी से महादेव ऐप को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिसे ऐप के खिलाफ चल रही जांच में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। दिनेश व्यास की गिरफ्तारी के बाद, निकट भविष्य में और भी बड़े अपराधियों की संभावित गिरफ्तारी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *