पीलीभीत में भेड़िए के बाद अब सियार का खौफ, 5 बच्चों सहित कई लोगों पर किया हमला

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र के जंगल से सटे पीलीभीत जिले में शनिवार को सियार के हमले में मासूम बच्चों सहित 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मनीष सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके पर निरीक्षण कर पाया कि यह हमला एक सियार ने किया है। उन्होंने बिलसंडा और सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में वन्य जीव के हमले की पुष्टि के साथ स्पष्ट किया की सभी हमले सियार के ही हैं। सिंह ने बताया कि रिकार्ड के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में भेड़िए अभी तक नहीं देखे गए हैं।

सियार ने 5 बच्चों सहित कई लोगों पर किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, सुसबार गांव के पूर्व प्रधान झाझन लाल ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुसवार और पंसोली गांव में शनिवार सुबह खेत पर जा रहे कुछ किसान सहित मासूम बच्चों पर खेत से निकले सियार ने हमला कर दिया जिसमें सात लोग घायल हो गए। इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक, घायलों में 9 वर्षीय पंकज, 17 वर्षीय रोशनी और तीन वर्षीय खुशी शामिल हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *