महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव : आज दोपहर 3:30 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का चुनावी बिगुल आज बजने वाला है। भारतीय चुनाव आयोग आज दोनों राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। ईसीआई आज मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इस दौरान 50 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा।

बता दें कि, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा। महाराष्ट्र में पिछले दो विधानसभा चुनावों में एक चरण में मतदान हुआ था। संभव है कि इस बार एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, झारखंड में पांच चरणों में वोटिंग कराने का चलन रहा है। इस बार 2024 में इसके ख़त्म हो जाने की उम्मीद है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *