प्रदेश में लगाई गई 10 करोड़ 83 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज

भोपाल

कोविड-19 वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश में उल्लेखनीय काम हुआ है। अब तक 10 करोड़ 83 लाख 38 हजार 974 कोविड वैक्सीन डोज लक्षित समूह को लगाई गई हैं। प्रदेश गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में देश में नम्बर-एक पर है।

डायरेक्टर एचएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार शाम 6 बजे तक 5 करोड़ 68 लाख 27 हजार 887 को प्रथम डोज, 5 करोड़ 10 लाख 24 हजार 459 को वैक्सीन की दोनों डोज और 4 लाख 86 हजार 628 प्रि-कॉशन डोज लगाई गई हैं।

प्रदेश में 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 48 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 34 लाख 2 हजार 439 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 70 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि है।

डायरेक्टर एनएचएम (टीकाकरण) ने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को 3 लाख 59 हजार 538 पहली डोज और 3 लाख 12 हजार 521 को दूसरी डोज लगाई गई है। गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण में प्रदेश देश में पहले स्थान पर है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *