छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल में कुल 04 संचालकों की नियुक्ति की गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल में कुल 04 संचालकों की नियुक्ति की गई जिसके परिपालन में आज दिनांक 20.01.2022 को नव नियुक्त अध्यक्ष डाॅ. प्रीतम राम एवं संचालक मंडल के संचालकों के रूप में डॉ. के.के. ध्रुव, विधायक एवं डॉ. विनय जायसवाल, विधायक के द्वारा पदभार ग्रहण करने की औपचारिकतायें की गयी। उल्लेखनीय है कि नव नियुक्त अध्यक्ष डाॅ. प्रीतम राम सरगुजा जिलें के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है इसी प्रकार डाॅ. विनय जायसवाल मनेन्द्रगढ विधानसभा क्षेत्र से एवं डाॅ.के.के.ध्रुव मरवाही विधानसभा क्षेत्र से विधायक है।


इसके पूर्व नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के संचालकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य भेंट कर उपरोक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद् ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री. टी. एस. सिंहदेव जी एवं कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे जी से भी सौजन्य भेंट कर धन्यवाद् ज्ञापित किया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष एवं संचालकों ने नवा रायपुर स्थित सीजीएमएससी के कार्यालय का भ्रमण किया गया जिसमें उनके आगमन पर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवं अधिकारियों ने निगम की गतिविधियों से अवगत कराया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *