पति-पत्नी की एक ही फंदे पर लटकी मिली लाश

भिलाई। दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाली खबर मिली है। जिले के चरौदा क्षेत्र के जंजगिरी गांव में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश एक साथ फंदे पर लटकी मिली है। मृतक सुशील यादव, व पत्नी अनिता यादव की लाश घर में पंखे में फंदे पर लटकी थी।

बताया जा रहा है कि दोनो किराए के मकान में रहते थे। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलने पर भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंचकर आत्महत्या का कारण तलाशने में जुटी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *