Raipur Breaking : ट्रैफिक जवान के साथ नशे में धुत युवकों ने की मारपीट, कार चालक सहित तीन लोग…

रायपुर। तपती धूप,बरसात ठंड में यातायात के जवान चौक-चौराहे पर खड़े होते है ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें, कोई दुर्घटना का शिकार ना हो. यातायात व्यवस्था सुगम हो लेकिन राजधानी में यातायात के जवान को अपना फर्ज निभाना महंगा पड़ा. नशे में धुत युवक यातायात नीमो का उल्लंघन किया उसके बाद जवान से मारपीट तक कर दिया।

राजधानी रायपुर के शारदा चौक में तैनात यातायात पुलिस के जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में नशे में धुत कार चालक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दे, पूरा मामला राजधानी रायपुर के शारदा चौक का है. जहां रेड लाइट जम्प कर भाग रहे कार चालक को जवान के द्वारा रोकने पर आवेश में आकर जवान के साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर कार में सवार तीनों युवक ने जवानों से जवान से मारपीट कर तमाचा तक जड़ दिया।

वही आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. ट्रैफिक अन्य जवान मौके पर पहुंचे, फ़िलहाल, मारपीट करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर गोल बाजार थाने ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक कार सवार झारखंड निवासी है. मारपीट करने वालों का नाम अविनाश सिंह, राजा कुमार, सूरज कुमार सिंह ने यातायात के जवान जयदेव मिश्रा से मारपीट की है। 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *