कोरोना को खुलेआम निमंत्रण… निगम की लगातार कार्रवाई, जुर्माना भी फिर भी 555 लोग बिना मास्क मिले..

कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। इसके बावजूद कई लोग अभी भी मुख्य सड़कों व बाजारों पर बिना मास्क के जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को विभिन्न चौक-चौराहों पर 555 लोगों को बिना मास्क पहने मिलने पर कार्रवाई की गई। सभी से 42600 रुपए जुर्माना वसूला गया। जोन एक की टीम ने 83 लोगों पर 6150 रुपए जुर्माना किया। इसी तरह जोन 2 की टीम ने रेलवे स्टेशन चौक व आसपास 29 लोगों पर 2150 रुपए, जोन 3 ने शंकरनगर चौक सहित मुख्य मार्ग पर 43 लोगों पर 2800 रुपए वसूला।

जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो पर 113 लोगों पर 10050 रुपए, जोन 6 की टीम ने 35 लोगों पर 3250 रुपए, जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक पर 54 लोगों पर 2700 रुपए, जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग पर 11 लोगों पर 600 रुपए, जोन 9 ने 39 लोगों पर 2750 व जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 68 लोगों पर 5750 रुपए जुर्माना किया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना के केस जब तक खत्म होते, तब तक अभियान जारी रहेगा। लोगों को रुटीन में मास्क पहनने की आदत डालनी होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *