गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटे, जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया, 4 आरोपी गिरफ्तार…

दिल्ली- राजधानी दिल्ली से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां पर एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. जिसके बाद उसके बाल काटे और उसे कालिख पोत कर गालियों में घुमाया गया। बता दें की राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो 26 जनवरी बताया जा रहा है. जिसमे एक महिला के बाल काटकर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और उसे गलियों में घुमाया गया. यहीं नहीं महिला को जूते की माला भी पहनाई गई.पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोप है कि महिला के साथ गैंगरेप के बाद महिला के बाल काट कर चेहरे पर कालिख पोत दी गई और जूते की माला पहनाकर गलियों में घुमाया गया. महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने वहा पहुँच कर उसे बचाया. पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज करके चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक महिला के साथ कुछ लोगों की पुरानी रंजिश थी, इस वजह से इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. पीडिता की बहन के मुताबिक महिला के घर के पीछे पड़ोस में रहने वाला एक लड़का अक्सर उससे बात करना चाहता था. उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी. लड़के के परिवार वालों को लगता था कि खुदकुशी की वजह महिला है.

वही, इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूँ कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *