दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद। मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति को काटकाला पेट पहना है जो मोटर सायफल प्रमाक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स से उडिसा से बिक्री करने के फिराक में घुम रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर ग्राम गोडनाय नाता के पास मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिय मोटर सायकल क्रमांक के आधार पर घेराबंदी कर रोका गया।


पुछताछ करने पर अपना नाम तरूण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला थाना घुरा का रहने वाला बताया। जिसके पास रखे हुये एक जुट की बोरी में क्या है पुछने पर टाल मटोल करने लगा। जिसे गवाहों के समक्ष जूट के बोरी को खोल कर देखने से एक नम जिन्दा पेंगोलिन (साल खपरी) रखा हुआ था। आरोपी से पेंगोलिन रखने के संबंध में पुछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया प्रकरण में आरोपी तरुण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला थाना घुरा जिला गरियाचंद को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त पेंगोलिग का नाप-तोल करने पर 10 किलो 300 ग्राम किमती लगभग 05 लाख रूपये एवं मोटर सायकल डिलक्स मोटर सापकत क्रमांक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स किमती 30 हजार रूपये को कुल जुमला 05 लाख 30 हजार रूपये के वाहन के जप्त किया गया जो आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 9,39 (ख)52 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पीपरछेडी उप निरीक्षक सुमन लाल पोया, प्र.आर. 119 लाखेश्वर निषाद, स्पेशल टीम प्र. आर. अंगद राव, चुडामणी देवता, आरक्षक सुशील पाठक, यादराम ध्रुव, जय प्रकाश मिश्रा, रवि सिन्हा, हरिश साहू, अनील अनंत, परमेश्वर नेताम, राजेश मरकाम का सहरानीय योगदान रहा।

नाम आरोपी :- तरुण ठाकुर पिता टेशराम ठाकुर उम्र 25 साल साकिन रसेला चाना घुरा

जप्ती :- एक नग जिन्दा पेंगोलिन करीबन 10 किलो 300 ग्राम किमती करीबन 05 लाख रूपये डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23-एच-9247 डिलक्स किमती 30 हजार रूपये।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *