BANK HOLIDAY: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस दिन रहेगा अवकाश…

रायपुर- इस साल का पहला महीना यानी जनवरी अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में लोगों को अगले महीने यानी फरवरी माह में बचे हुए काम के बारे में चिंता सताने लगती है. अगर आपके पास भी फरवरी में बैंक से संबंधित कोई कामकाज बचा हुआ हैं, तो आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण होगा कि अगले महीने बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे.(Bank Holidays In February 2022)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, अगले महीने यानी फरवरी में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, सभी राज्यों में इतने दिनों की छुट्टियां नहीं होंगी. ऐसे में बैंक के काम से घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें.

इस दिन बंद रहेंगे बैंक…

2 फरवरी: सोनम लोचर (गंगटोक में बैंक बंद)
5 फरवरी: सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)
15 फरवरी: मोहम्मद हज़रत अली का जन्मदिन/लुई-नागई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)
16 फरवरी: गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद)
18 फरवरी: डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद)
19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद)
6 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 फरवरी: महीने का दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 फरवरी: महीने का चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 फरवरी: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *