कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या ने की आत्महत्या, 4 महीने पहले ही बच्चे को जन्म दिया था

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लाश मिली है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, सौंदर्या के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। फांसी के फंदे से झूलते हुए पाए जाने पर सौंदर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सौंदर्या 30 साल की थीं। वह बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, जो परिवार में सबसे बड़ी हैं। इस खबर से उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।

घटनाक्रम से वाकिफ एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि सौंदर्या की मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अभी तक नहीं जानते कि सौंदर्या के इस कदम के पीछे इसका कारण है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *