नारायणपुर में नक्सलियों ने 3 ट्रकों में लगाई आग

जगदलपुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। जंगल से लकड़ी ढुलाई के कार्य में लगी 3 ट्रकों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि जंगल की तरफ से लगभग 15 से ज्यादा की संख्या में हथियारबंद माओवादी पहुंचे थे। जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। मामले की पुष्टि नारायणपुर SP गिरिजा शंकर जायसवाल ने की है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर राजपुर गांव से महज 5 किमी की दूरी पर हिरंगई झारा घाटी में माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। जंगल की तरफ से अचानक पहुंचे माओवादियों ने पहले ट्रक चालकों को वाहन से नीचे उतरा। उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद ट्रक के डीजल टैंक को फोड़ कर तीनों ट्रकों में आग लगा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चालकों को जाने दिया।

बताया जा रहा है कि जिन ट्रकों में नक्सलियों ने आगजनी की है वो जगदलपुर के रहने वाले राजेश श्रीवास्तव की बताई जा रही है। इधर, नारायणपुर SP गिरिजा शंकर ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले नक्सलियों को जल्द पुलिस पकड़ेगी। क्षेत्र में नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को लगातार कामयाबी मिल रही है इस लिए माओवादी बौखलाए हुए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *