कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 फरवरी को आएंगे रायपुर, राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का करेंगे उद्घाटन

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 फरवरी को रायपुर आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर आने का न्योता दिया था, जिस पर राहुल गांधी ने सहमति दे दी है।

राहुल गांधी का साइंस कॉलेज मैदान पर कार्यक्रम होगा। वे राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का उद्घाटन करने के साथ इस योजना की पहली किश्त हितग्राहियो के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना से 3 लाख से ज्यादा मजदूरों को लाभ मिलेगा।

वहीं कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शादी हो रही है। राहुल गांधी वर-वधु को आशीर्वाद देने जाएंगे। अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार राहुल उसी दिन शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *