पेगासस पर बड़ा खुलासा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप, कहा- मोदी सरकार ने देशद्रोह किया…

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर पेगासस जासूसी विवाद को लेकर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शनिवार 29 जनवरी को ट्वीट किया है. उन्होंने ट्विट में लिखा कि, मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है..नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप करने के लिए उन्होंने पेगासस जासूसी उपकरण खरीदा था..वही,कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को लेकर सरकार पर हमला बोला है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्वीट किया कि “मोदी सरकार ने भारत के दुश्मनों की तरह काम क्यों किया!

आपको बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत सरकार ने 2017 में इजराइल के साथ एक सौदे के तहत पेगासस जासूसी उपकरण खरीदा था।इस सॉफ्टवेयर को पांच साल पहले की गई 2 अरब डॉलर की डिफेंस डील में खरीदा गया था। इस रिपोर्ट को राहुल गांधी ने ट्वीट के साथ शेयर किया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।”

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *