रायपुर क्राइम: बटनदार एवं धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। बटनदार एवं धारदार चाकू के साथ आरोपी शिवम यादव उर्फ बाटी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत कुशालपुर चैक पास हाथ में बटनदार एवं धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आम लोगों को आतंकित करते आरोपी शिवम यादव उर्फ बाटी पिता स्व0 खिलावन यादव उम्र 21 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी को गिरफ्तार किया है. और आरोपी के कब्जे से 01 नग बटनदार एवं धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 29/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *