आज विश्वासघात दिवस मनाएंगे किसान, देशभर में किसान होंगे एकजुट, पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन…

रायपुर- किसान आंदोलन से जुड़े संगठन आज सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाने जा रहे हैं। राजधानी रायपुर में किसान 12.30 बजे कलेक्ट्रेट के पास स्थित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा के पास इकट्‌ठा होंगे। उसके बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपेंगे। तेजराम विद्रोही ने दावा किया कि देश भर में करीब 500 स्थानों पर ऐसा प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार के साथ हुए समझौते के बाद एक साल से अधिक चला किसान आंदोलन स्थगित हो गया। लेकिन केंद्र सरकार ने लिखित वादों को पूरा नहीं किया। इससे किसान भड़क उठे हैं। जिसको लेकर आज फिर देश भर के विभिन्न जगहों से किसान अन्न्दाता एकजुट होकर आन्दोलन कर रहे है.

छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य और अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के सचिव तेजराम विद्रोही ने कहा, केंद्र सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। सरकार का किसान विरोधी रुख इस बात से जाहिर हो जाता है कि केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के अपने पत्र में किया कोई वादा पूरा नहीं किया है। आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज केस को तत्काल वापस लेने और शहीद परिवारों को मुआवजा देने के वादे पर पिछले दो सप्ताह में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के मुद्दे पर सरकार ने कमेटी के गठन की कोई घोषणा नहीं की है।

इसलिए संयुक्त किसान मोर्चे ने देशभर में किसानों से कहा है, वे 31 जनवरी को विश्वासघात दिवस के जरिए सरकार तक अपनी नाराजगी पहुंचाएं। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा की 15 जनवरी को आयोजित बैठक में लिया गया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *