गरियाबंद में फिर खिला कमल, भाजपा के रिखी यादव ने कांग्रेस के गैंदलाल लाल सिन्हा को 164 वोट से दी शिकस्त

गरियाबंद । गरियाबंद में फिर खिला कमल, भाजपा के रिखी यादव ने कांग्रेस के गैंदलाल लाल सिन्हा को 164 वोट से दी शिकस्त । गरियाबंद पालिका चुनाव में भाजपा ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गैंदलाल लाल सिन्हा को कड़े मुकाबले में मात दी और नगर पालिका में भगवा लहराया। रिखी राम यादव की सरल, सहज और समाजसेवी छवि के साथ साथ भाजपा संगठन का रणनीति उन्हें जनता के बीच मजबूत आधार दिलाया जिसका सीधा फायदा उन्हें इस चुनाव में मिला।

नगर की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताते हुए रिखी राम यादव के नेतृत्व को स्वीकार किया। मतदाताओं ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी, जिससे पार्टी को निर्णायक जीत हासिल हुई। इस जीत के साथ भाजपा ने गरियाबंद में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
इस तरह वार्डों में भी भाजपा का दबदबा रहा नगर के 15 वार्डों में 9 में भाजपा पार्षद जीत दर्ज किया है । वहीं 2 निर्दलीय पार्षद भी चुनाव जीत कर आए हैं तथा कांग्रेस मात्र 4 सीट पर सिमट कर रह गई ।

पार्षद में भी भाजपा का दबदबा

गरियाबंद नगर पालिका
वॉर्ड 1 संदीप सरकार कांग्रेस
वॉर्ड 2 निरंजन प्रधान निर्दलीय
वॉर्ड 3 श्रीमति रेणुका साहू भाजपा
वॉर्ड 4 श्रीमती गीता जगत निर्दलीय
वॉर्ड 5 विष्णु मरकाम भाजपा
वॉर्ड 6 छगन यादव कांग्रेस
वॉर्ड 7 श्रीमती पार्वती ध्रुव कांग्रेस
वार्ड 8 खेम सिंह बघेल भाजपा
वॉर्ड 9 श्रीमति मधु देवांगन भाजपा
वॉर्ड 10 सुरेन्द्र सोनटेके भाजपा
वॉर्ड 11 आसिफ मेमन भाजपा
वॉर्ड 12 पुरषोत्तम यादव निर्दलीय
वॉर्ड 13 श्रीमती बिन्दु सिन्हा भाजपा
वॉर्ड 14 श्रीमति पुष्पा साहू भाजपा
वॉर्ड 15 सूरज सिन्हा भाजपा

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *