BJP किसान मोर्चा का प्रदर्शन, धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाने की मांग

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा आज प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्र में धरना प्रदर्शन कर रही है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीजेपी राज्य के सभी सहकारी समितियों का घेराव कर रहे हैं।

बीजेपी किसान मोर्चा की मांग है कि 15 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि बढ़ाई जाए, रबी फसल के लिए खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए, बेमौसम बारीश हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति तत्काल दी जाए, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दी जाए, पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि व 2 वर्ष का बकाया बोनस का शीघ्र भुगतान करने की मांग की जाएगी। बीजेपी किसान मोर्चा ने 5 सूत्रीय मांगों में किसानों की आमदनी बढ़ाने और सुविधा देने की बात कही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *