कांकेर में कुएं में गिरा तेंदुआ, डेढ़ माह में तीसरी घटना

​​​कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में फिर एक तेंदुए का शव कुएं में मिला है। डेढ़ माह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक तेंदुआ और एक भालू भी गिर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुधावा चौंकी के गांव देवडोंगर निवासी गजाधर पटेल के बाड़ी में 40 फीट गहरा कुआं है। परिवार के सदस्य जब पानी लेने के लिए पहुंचे तो उन्हें कुएं में तेंदुए का शव दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों और वन विभाग को सूचना दी।

शव फूल जाने से दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि वह शनिवार को भी पानी लेने गए थे, तब कुएं में शव नहीं था।

फिलहाल वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंच कर तेंदुए का शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *