टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को छह विकेट से मात दी

दुबई–टीम इंडिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले मुकाबले में   229 रन के लक्ष्य को  46.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

शुभमन गिल ने 101 रन की नाबाद पारी खेली और मोहम्मद शमी पांच विकेट लेने में कामयाब रहे. चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत की जीत में इन दोनों की भूमिका अहम रही.

हालांकि लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली बांग्लादेश के ख़िलाफ़ भी रन जुटाने में विफल ही रहे. शायद यही वजह रही कि भारतीय टीम के जीत की राह पर होने के दौरान ही सोशल मीडिया पर कोहली को लेकर लोग चर्चा करते रहे.विराट कोहली के फिर से एक बार बड़ी पारी नहीं खेल पाने की वजह से भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब हो सकता है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *